क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट ने 85 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान ।

  • क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट ने 85 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान ।

ठाणे : क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में 85 से अधिक विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी,बैग,घड़ी, मेडल एवं ₹1,000 की सम्मान निधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था के माध्यम संस्थापक एडवोकेट विनयकुमार सिंह ने बताया कि क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट अपने प्रत्येक समाजबंधु को साथ लेकर समाज के सुख-दुःख में सदैव सेवा और सहयोग के लिए कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा और आपसी सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है तथा भविष्य में भी ऐसे समाजोपयोगी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति रमेश सिंह, शैलेश सिंह, सेवानिवृत्त कर्नल पारसनाथ सिंह, समाजसेवक वीरेश सिंह,दयाशंकर सिंह, राजेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, नागेंद्र सिंह, सिंह एवं रणधीर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन मार्गदर्शक प्रभाकर सिंह, अभिराम सिंह, नरेंद्र सिंह, के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व तथा पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह, महासचिव सुनील सिंह, श्रवण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, राजेश सिंह, समरजीत सिंह, भगवंत सिंह, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, राजनाथ सिंह, हितेश सिंह, प्रमोद शाही, अमर रघुवंशी, श्रीमती मनीषा सिंह, सरिता सिंह, सुषमा सिंह, अनीता सिंह, ऊषा सिंह, रनजीत सिंह, महेश सिंह, रजनीश सिंह, सूरज सिंह तथा दीपक सिंह सहित सभी पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेश सिंह, उद्योगपति रमेश सिंह एवं रणधीर सिंह का विशेष योगदान रहा। उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा ट्रस्ट के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।