नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज ।

  • नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज ।

डोंबिवली : कल्याण पूर्व के आढावली ढोकाळी इलाके में एक आठ वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां के मुताबिक उनकी बेटी दूध लेने के बाद घर के पास खेल रही थी। उसी दौरान बिल्डिंग में ही रहने वाले 19 वर्षीय मोहम्मद रज्जाक ने बच्ची को सीढ़ी पर बुलाया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ अनुचित हरकत की और किसी को बताने से मना किया। आरोपी ने यह भी कहा कि “किसी को मत बताना कि मैं ड्यूटी नहीं गया”। घर लौटकर बच्ची ने पूरी घटना परिजनों को बताई। जब परिजन आरोपी के घर पूछताछ करने गए तो उसकी भाभी ने कहा कि वह ड्यूटी पर गया है। लेकिन बच्ची ने बताया कि वह घर में ही है। मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीपान शिंदे ने बताया कि आरोपी मोहम्मद रज्जाक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और उसके परिवार से भी संपर्क किया जा रहा है।बजरंग दल महिला कार्यकर्ता रेखा चौधरी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कई महिला संगठनों ने भी आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।