विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वृक्षारोपण।

  • विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वृक्षारोपण।

ठाणे : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक एड. विनय कुमार सिंह ने बताया कि कामगार नाका स्थित परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को वृक्षों के महत्व, बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पौधारोपण की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। संस्था की ओर से युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विधायक संजय केलकर, भाजपा ठाणे अध्यक्ष श्री संदीप लेले,नगरसेवक अमित सरैया, सुरेश कांबले, कामगार अस्पताल की वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. दिव्यानी देवरे, हरी मेजार, एड शिक्षा संस्कार,गोपाल ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए नागरिकों से वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने हरित और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।