- नाशिक में 29 नवंबर को ‘विराट राष्ट्र जागृति सम्मेलन’! संस्कृति रक्षक संघ का आयोजन, देशभर के संत-महंत, शंकराचार्य होंगे शामिल ।
नाशिक : संस्कृति रक्षक संघ – आध्यात्मिक भारत निर्माण की ओर से विराट राष्ट्र जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
दिनांक : 29 नवंबर
समय : दोपहर 2 बजे से
कार्यक्रम स्थल : गौरी पटांगण (रोकडोबा महाराज मंदिर समोर), गांडगे महाराज पुल के पास, नाशिक, महाराष्ट्र
मुख्य बिंदू :
1) वर्तमान में सनातन की स्थिति, समस्या व समाधान
2) संतों पर अत्याचार तथा आश्रम, मठ, मंदिरों की समस्या व समाधान
3) धर्मांतरण से मतांतरण व राष्ट्रांतरण
अतिथि गणमान्य :
1) जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अमृतानंद देव तीर्थ जी महाराज – श्री शारदा सर्वज्ञ पीठ, कश्मीर
2) श्रीमंत रविन्द्र पुरी जी महाराज – अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद
3) जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री 1008 योगेश्वराचार्य जी महाराज – इंद्रप्रस्थ पीठ, दिल्ली
4) श्री गुरु गौ भक्त श्री कालिदास जी महाराज – श्री शिव शक्ति गुरु गौ धाम, आनंद आश्रम, देकावाडा, गुजरात
5) स्वामी श्री घनश्यामानंद जी महाराज – वृंदावन
6) महंत योगी दत्तानाथ महाराज – गुरु गोरक्षनाथ आखाडा, पिलखेडा, धुलिया, महाराष्ट्र
7) हिंदू हृदय सम्राट धनंजय देसाई – राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू राष्ट्र सेना
8) अश्विनी कुमार उपाध्याय – अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय, भारत
9) भागवताचार्य ओम सती विरसनीकर – नांदेड, महाराष्ट्र
10) श्री विशाल गुप्ता – अध्यक्ष, जनहित चैरिटेबल ट्रस्ट
॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
भारतीय संस्कृति विश्व-मानव समाज को उन्नति के शिखर पर पहुँचाने में सक्षम है। किसी भी देश की सुख-शांति और विकास की जड़ें उसकी संस्कृति में होती हैं। उस पर प्रहार हुआ तो उस राष्ट्र के धराशायी होते देर नहीं! क्या आज हमारी भारतीय संस्कृति के साथ यह नहीं हो रहा है! हमारे पूर्वजों, संत-महापुरुषों ने इसे अपने खून-पसीने से सींचा है। इसे हम यूँ ही बिखरने नहीं देंगे!
