दिनांक 30 नवंबर से 8 दिसंबर तक महापालिका की ओर से सर्वंकष स्वच्छता अभियान का आयोजन! स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त कल्याण डोंबिवली के लिए महापालिका ने कसी कमर ।

  • दिनांक 30 नवंबर से 8 दिसंबर तक महापालिका की ओर से सर्वंकष स्वच्छता अभियान का आयोजन! स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त कल्याण डोंबिवली के लिए महापालिका ने कसी कमर ।
कल्याण : स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त कल्याण डोंबिवली नगरी के लिए महापालिका ने अब कमर कस ली है, महापौर एड. हर्षली विजय चौधरी और आयुक्त अभिनव गोयल के मार्गदर्शन में घनकचरा विभाग के उपायुक्त रामदास कोकरे के घनकचरा व्यवस्थापन विभाग ने महापालिका के अन्य विभागों की सहायता से सर्वंकष स्वच्छता अभियान हाथ में लिया है, अब दि. 30/11/2026 से दि. 08/12/2026 इस अवधि में यह डीप क्लिनिंग अभियान महापालिका के सभी प्रभागों के प्रमुख रास्तों पर चलाया जाएगा।
इस अभियान के अनुसार महापौर एड. हर्षली विजय चौधरी की अध्यक्षता में पिछले सप्ताह उपमहापौर राहुल दामले, स्थायी समिति सभापति मल्लेश शेट्टी, सभागृह नेता वरुण पाटील, तथा गटनेते विश्वनाथ राणे, शशिकांत कांबळे व गटनेत्या कांचन कुलकर्णी की उपस्थिति में आयुक्त अभिनव गोयल के साथ बैठक ली गई थी।
इस अभियान में क्या होगा?
– रास्ते पर पड़ा हुआ रैबिट, गाळ तथा अन्य साहित्य उठाना
– नागरिकों के लिए पदपथ स्वच्छ करना
– दुभाजकों के बीच पड़ा कचरा साफ करना
– रास्ते के GVP पॉईंट चरणबद्ध तरीके से बंद करना
– रास्तों के दुभाजकों में बढ़े हुए पेड़ छांटकर कचरा उठाना, उक्त दुभाजक पुनर्वापर पानी से स्वच्छ करना
– गटारों के ढक्कन टूटे हों तो नए ढक्कन लगाना
– इलेक्ट्रिक बोर्ड डीपी खुले पड़े दिखाई दें तो उन्हें सुस्थिति में रखना
– दिशादर्शक फलक, लेन मार्किंग व्यवस्थित करना
– काम पूरा हुआ हो तो डेब्रिज उठाने की पुष्टि करना
– रास्ते के किनारे के खराब विद्युत पोल दुरुस्त करना
– रास्ते के बेवारस दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से कार्रवाई करना
– जानकारी दर्शक फलक व्यवस्थित लगे होने की पुष्टि करना
– भूमिगत गटारों के मेनहोल ढक्कन सुस्थिति में करना
– रास्तों पर अनधिकृत रूप से लगी टपरियां उठाना
ऐसे व अन्य काम विद्युत विभाग, बांधकाम विभाग, उद्यान विभाग, तथा महापालिका के अन्य विभाग व सभी प्रभाग के कर्मचारी वर्ग ने समन्वय से करने के सख्त निर्देश महापालिका आयुक्त अभिनव गोयल ने दिए हैं। महानगरपालिका के सुजान नागरिकों ने भी अपना शहर स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त करने के लिए महापालिका को सहयोग करना चाहिए, ऐसा आवाहन महापालिका की ओर से किया जा रहा है।