आज से शुरू होगा ‘खासदार क्रीड़ासंग्राम सीजन 2’! 75,000 खिलाड़ियों का महाकुंभ, उद्घाटन करेंगे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

  • आज से शुरू होगा ‘खासदार क्रीड़ासंग्राम सीजन 2’! 75,000 खिलाड़ियों का महाकुंभ, उद्घाटन करेंगे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

डोंबिवली : कल्याण लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना सांसद*डॉ. श्रीकांत शिंदे की पहल पर आयोजित भव्य खेल महोत्सव *’खासदार क्रीड़ासंग्राम सीजन 2′ आज से यानी 20 नवंबर से शुरू होगा। प्रतियोगिताओं का भव्य उद्घाटन शुक्रवार शाम 6 बजे डोंबिवली स्थित संत सावलाराम महाराज खेल परिसर में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा किया जाएगा।20 से 29 नवंबर तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में 75,000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे और 32 से अधिक खेल स्थलों पर 31 विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष कल्याण, ठाणे और भिवंडी सहित तीन लोकसभा क्षेत्रों को भी प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। इसमें कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, फुटबॉल, तैराकी, बैडमिंटन, शतरंज और एथलेटिक्स सहित पारंपरिक और आधुनिक खेल शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को मोबाइल की दुनिया से निकालकर खेल के मैदान की ओर आकर्षित करना, स्थानीय खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया की उपस्थिति में महोत्सव का समापन होगा।