- किसान बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, वहीं MIDC की पाइपलाइन से 15 दिन से बह रहा है हजारों लीटर पानी !
डोंबिवली : महाराष्ट्र के कई इलाकों में किसान पानी की कमी से जूझ रहे हैं। खेतों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है और किसान बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कल्याण पूर्व के नेवाली नाके के पास एमआईडीसी की पाइपलाइन से पिछले 15 दिनों से हजारों लीटर पानी लगातार बर्बाद हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायतों के बावजूद एमआईडीसी प्रशासन की ओर से अब तक लीकेज की मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एक तरफ महाराष्ट्र में किसान पानी के लिए परेशान हैं, तो दूसरी तरफ सरकारी व्यवस्था की लापरवाही के कारण हजारों लीटर शुद्ध पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। लोगों ने मांग की है कि एमआईडीसी प्रशासन तुरंत इस लीकेज की मरम्मत कराए और पानी की बर्बादी रोके।

Post Views: 720