- ठाणे जिले में रंगेगा मिनी ओलंपिक; 75 हजार से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी!
प्रमोद कुमार
ठाणे : सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे की पहल पर ‘खासदार क्रीडासंग्राम सीजन 2’ का आयोजन किया गया है। 20 से 29 नवंबर 2026 के दौरान कल्याण, ठाणे और भिवंडी लोकसभा क्षेत्रों में यह भव्य क्रीड़ा महोत्सव होगा, जिसमें 75 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। 31 खेलों और 32 से अधिक क्रीड़ा स्थलों पर होने वाला यह महोत्सव ठाणे जिले का ‘मिनी ओलंपिक’ साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सांसद खेल महोत्सव’ की संकल्पना और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में डॉ. श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन के माध्यम से इस आयोजन का आयोजन किया गया है। ठाणे के हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे कलादालन में आयोजित पत्रकार परिषद में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने इसकी जानकारी दी। डोंबिवली के संत सावळाराम महाराज क्रीडा संकुल में शुक्रवार 20 नवंबर को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मुख्य आतिथ्य में इस उपक्रम का शुभारंभ होगा। समापन केंद्रीय क्रीड़ा मंत्री मनसुख मांडवीय की मुख्य उपस्थिति में होगा। इस दौरान विभिन्न खेलों के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने के लिए उपस्थित रहेंगे। इस बार खासदार क्रीडासंग्राम में कुल 31 खेलों का समावेश है। पारंपरिक भारतीय खेलों के साथ-साथ आधुनिक और Gen Z युवाओं को आकर्षित करने वाले खेलों को भी इसमें स्थान दिया गया है। खेलों की सूची : कॅरम, मल्लखांब, खो-खो, कबड्डी, जलतरण, कुस्ती, बॅडमिंटन, रस्सीखेच, बॉक्सिंग, हँडबॉल, पिकल बॉल, लाठीकाठी, रग्बी, रिंग टेनिस, जिम्नॅस्टिक्स, तिरंदाजी, आट्यापाट्या, रायफल शूटिंग, अॅथलेटिक्स, फुटबॉल, बुद्धिबळ, टेबल टेनिस, तायक्वांदो, रोलर स्केटिंग, व्हॉलीबॉल, जुडो, बास्केटबॉल, लंगडी, पेटाँक, बॉडीबिल्डिंग और बॉक्स क्रिकेट। नवी मुंबई, दिवा, कळवा, डोंबिवली पूर्व-पश्चिम, कल्याण पूर्व-पश्चिम, कल्याण ग्रामीण, भिवंडी, अंबरनाथ, उल्हासनगर और ठाणे शहर सहित 32 से अधिक स्थानों पर स्पर्धाएं होंगी। ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम, बाबुराव सरनाईक जिम्नॅस्टिक सेंटर, सिंधुताई सपकाळ तिरंदाजी संकुल, शरदचंद्रजी पवार मिनी स्टेडियम, साकेत पोलीस मैदान, सचिन तेंडुलकर स्टेडियम, डोंबिवली के संत सावळाराम महाराज क्रीडा संकुल, धर्मवीर आनंद दिघे सभागृह, नेहरू मैदान, कल्याण के यशवंतराव चव्हाण क्रीडांगण और शहाड के सेंच्युरी रेयॉन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित कई मैदानों पर स्पर्धाएं रंगेंगी। हर भाग लेने वाले खिलाड़ी को सहभाग प्रमाणपत्र दिया जाएगा और स्पर्धा स्थलों पर स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि Gen Z और युवा पीढ़ी को मैदान से जोड़ना और भविष्य के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करना इस उपक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस आयोजन में सांसद नरेश म्हस्के, सांसद सुरेश म्हात्रे और तीनों लोकसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और क्रीड़ा संघटनों का सहयोग है।

Post Views: 408