राजस्थानी प्रवासियों ने दुदौड़ सरपंच पानी देवी का किया सम्मान:
रमेश कुमार@हिन्द सागर,बेंगलूरू: मारवाड़ जंक्शन तहसील की ग्राम पंचायत दुदोड़ की नवनिर्वाचित सरपंच पानी देवी चोयल पत्नी मांगीलाल चोयल का बेंगलूरू के कावेरीपुरा में राजस्थानी प्रवासियों की ओर से माला,शॉल एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। घीसूलाल चोयल ने बताया कि ग्राम पंचायत दुदोड़ में पानी देवी चोयल सरपंच निर्वाचित हुई हैं। इसके लिए आज घीसूलाल चोयल के विवास पर स्वागत समारोह रखा गया। इस अवसर पर पानी देवी ने कहा कि जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए जीत दिलाई है। वह जनता के इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी तथा गांव के विकास और जनहित के कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। इस अवसर पर घीसूलाल चोयल, प्रकाश चोयल,मोतीलाल देवासी,कानाराम सीरवी,लक्ष्मण चोयल, सेसाराम राठौड़ सहित बड़ी संख्या में राजस्थानी प्रवासी उपस्थित रहे।