आदर्श छठ सामाजिक संस्था के छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. नवीन सिंह !

  • आदर्श छठ सामाजिक संस्था के छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. नवीन सिंह !
कल्याण : आदर्श छठ सामाजिक संस्था, कल्याण पूर्व द्वारा आयोजित छठ पूजा के कार्यक्रम में कांग्रेस के कल्याण जिला अध्यक्ष एड. नवीन सिंह शामिल हुए। यह कार्यक्रम श्री छत्रपती शिवाजी महाराज तलाव, न्यू आर.टी.ओ. ऑफिस, मलंगगड़ रोड, कल्याण पूर्व यहां पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिवसेना कल्याण ग्रामीण के विधायक राजेश मोरे, सुभाष सिंह, रोशन पांडे, विनीत पांडे और अन्य मान्यवर उपस्थित थे। इस अवसर पर एड. नवीन सिंह ने कहा, “छठी मईया सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।” उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजक रामदुलारे यादव और उनकी संस्था के सभी आयोजकों का तहेदिल से आभार प्रकट किया।