फर्जी पत्रकार का पर्दाफाश! 19 लाख की ठगी करने वाला शैलेंद्र द्विवेदी लोनावला से गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस हिरासत! 

  • फर्जी पत्रकार का पर्दाफाश! 19 लाख की ठगी करने वाला शैलेंद्र द्विवेदी लोनावला से गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस हिरासत! 
नवी मुंबई / उलवे : सस्ती दर पर फ्लैट दिलाने का लालच देकर चार लोगों से 19 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने शैलेंद्र देवप्रभाकर द्विवेदी को लोनावला से गिरफ्तार किया है। खुद को पत्रकार बताने वाले द्विवेदी पर पहले से ही रंगदारी, हथियार रखने, सरकारी काम में बाधा डालने और धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसे गंभीर अपराध दर्ज होने की जानकारी पुलिस उपायुक्त अमित काले ने पत्रकार परिषद में दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठे और बाद में न तो फ्लैट दिया, न ही पैसे लौटाए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी को लोनावला से धर दबोचा। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने और कितने लोगों को इसी तरह ठगा है। पत्रकारिता के पवित्र पेशे का दुरुपयोग कर और खुद को पत्रकार बताकर सोशल मीडिया पर रौब जमाकर आम नागरिकों से आर्थिक ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी पर उलवे पुलिस ने शिकंजा कसा है। गिरफ्तार किए गए फर्जी पत्रकार का नाम शैलेंद्र द्विवेदी है, जिसने उलवे परिसर में कम पैसों में घर दिलाने का झांसा देकर नागरिकों से कुल 19 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। पैसे लेने के बाद घर न देने और ठगी के मामले में उलवे थाने में केस दर्ज होने के बाद से वह फरार था। आखिरकार उलवे पुलिस थाने की क्राइम डिटेक्शन (DB) टीम ने तकनीकी जांच के जरिए तेजी से कार्रवाई करते हुए लोनावला से आधी रात को उसे दबोच लिया। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की पुलिस हिरासत सुनाई है। इस कार्रवाई से फर्जी पत्रकारों में हड़कंप मच गया है।
शैलेंद्र द्विवेदी सोशल मीडिया पर खुद को पत्रकार बताकर अपना प्रभाव जमाने की कोशिश करता था। इसी पहचान का गलत फायदा उठाकर उसने कुछ जरूरतमंद नागरिकों को उलवे नोड में बेहद सस्ती दर पर घर दिलाने का झूठा आश्वासन दिया। उसकी बातों पर भरोसा कर नागरिकों ने उसे 19 लाख रुपये दिए। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उसने न घर दिया, न ही पैसे लौटाए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित नागरिकों ने उलवे पुलिस थाने में शिकायत की। इसके आधार पर 7 अक्टूबर को उलवे पुलिस ने शैलेंद्र द्विवेदी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 और 318 के तहत ठगी का मामला दर्ज किया था। केस दर्ज होते ही आरोपी भाग गया था और पुलिस को चकमा दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ निरीक्षक और जांच अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीमें बनाई गई थीं। आरोपी को पूछताछ के लिए हाजिर होने का नोटिस दिया गया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। आखिरकार क्राइम डिटेक्शन टीम के उपनिरीक्षक और हवलदार ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी का पीछा किया। आरोपी के लोनावला में छिपे होने की पक्की जानकारी मिलते ही टीम ने रात 12 से 12.30 बजे के बीच लोनावला परिसर में जाल बिछाया और शैलेंद्र द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने गहन जांच के लिए चार दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की है। जांच के दौरान आरोपी शैलेंद्र द्विवेदी की आपराधिक पृष्ठभूमि बेहद गंभीर सामने आई है। 2023 से अब तक उसके खिलाफ नवी मुंबई और ठाणे पुलिस आयुक्तालय की सीमा में विभिन्न थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। इनमें रबाले MIDC, कलवा, ठाणे नगर, नेरूल और NRI सागरी पुलिस थाना शामिल है। उस पर गंभीर चोट पहुंचाना (धारा 326), रंगदारी मांगना (Extortion), अवैध हथियार रखना (Arms Act), प्रतिबंधित गुटखा बिक्री जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं और इनमें से कई मामलों में वह वांटेड आरोपी था।