20 से 29 नवंबर तक रंगेगा खासदार क्रीडासंग्राम सीजन 2, 30 खेलों का महासंग्राम !

  • 20 से 29 नवंबर तक रंगेगा खासदार क्रीडासंग्राम सीजन 2, 30 खेलों का महासंग्राम !
डोबिवली : ठाणे जिले के खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का बड़ा मौका मिलने जा रहा है। कल्याण लोकसभा सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ‘खासदार क्रीडासंग्राम सीजन 2’ का आयोजन 20 से 29 नवंबर 2026 के बीच किया जाएगा। इस बार इस उपक्रम की व्याप्ति और बढ़ाई गई है। कुल 30 विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं ठाणे जिले के विभिन्न मैदानों और क्रीडा संकुलों में होंगी। इस बार यह उपक्रम सिर्फ कल्याण लोकसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि ठाणे और भिवंडी लोकसभा के खिलाड़ियों को भी इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा।
किन-किन खेलों का होगा थरार?
एथलेटिक्स, बॉडीबिल्डिंग, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, तैराकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक्स, राइफल शूटिंग, वॉलीबॉल, मल्लखंब के साथ ही पिकल बॉल, रग्बी, रिंग टेनिस, पेटांक, लंगड़ी और आट्यापाट्या जैसे खेलों का भी समावेश है।
कहाँ-कहाँ होंगी स्पर्धाएं?
ठाणे, डोंबिवली, कल्याण, अंबरनाथ, उल्हासनगर, भिवंडी, मुंब्रा, दिवा, कळवा और शहाड में स्पर्धाएं होंगी।
ठाणे : दादोजी कोंडदेव स्टेडियम, साकेत पोलीस मैदान, टिपटॉप प्लाझा, सिंधुताई सपकाळ तिरंदाजी संकुल
डोंबिवली : संत सावळाराम महाराज म्हात्रे क्रीडा संकुल, धर्मवीर आनंद दिघे सभागृह, नेहरू मैदान
कल्याण : यशवंतराव चव्हाण क्रीडांगण (मॅक्सी ग्राउंड), शहाड सेंच्युरी रेयॉन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
अंबरनाथ : शूटिंग रेंज, गावदेवी मैदान
मुंब्रा : मौलाना अबुल कलाम आझाद क्रीडा संकुल
पंजीकरण कैसे करें ?
पोस्टर पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर मोबाइल नंबर से OTP द्वारा लॉगिन करें, अपना पसंदीदा खेल चुनकर पंजीकरण पूरा करें। पंजीकरण के बाद ‘खासदार संग्राम पास’ मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए 8433883141पर संपर्क करें। अपडेट के लिए खासदार क्रीडासंग्राम के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर देखें। खासदार डॉ. श्रीकांत शिंदे ने ठाणे जिले के अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इस क्रीडासंग्राम में भाग लेने का आह्वान किया है।