श्री बालाजी के चरणों में नतमस्तक होकर विधायक राजेश मोरे लिया भक्तिभाव से दर्शन, अन्नकूट उत्सव 2026 में भक्ति, श्रद्धा और समर्पण का मंगलमय दिवस!

  • श्री बालाजी के चरणों में नतमस्तक होकर विधायक राजेश मोरे लिया भक्तिभाव से दर्शन, अन्नकूट उत्सव 2026 में भक्ति, श्रद्धा और समर्पण का मंगलमय दिवस!
डोंबिवली : डोंबिवली में एसएसएपी श्री बालाजी मंदिर की ओर से आयोजित अन्नकूट उत्सव 2026 के अवसर पर मंदिर में विधायक राजेश मोरे ने जाकर श्री बालाजी के मनोभाव से दर्शन किए और चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। अन्नकूट उत्सव भारतीय भक्ति परंपरा में कृतज्ञता, समर्पण और सामूहिक भक्तिभाव का प्रतीक माना जाता है। इस उत्सव में भगवान श्रीकृष्ण व श्री बालाजी को विविध अन्न पदार्थों का भोग अर्पण कर अन्नपूर्णा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। भक्ति, सेवा, दान और प्रसाद के माध्यम से समाज में एकात्मता व सद्भावना का संदेश इस उत्सव से दिया जाता है। विधायक राजेश मोरे ने कहां की ऐसे पवित्र धार्मिक समारोह में सहभागी होकर श्री बालाजी का दर्शन करना, उनके चरणों में नतमस्तक होना मन को शांति, सकारात्मक ऊर्जा और नवचैतन्य देने वाली अनुभूति होती है।