बाल दिवस पर गरीब व जरूरतमंद छात्रों को 100 साइकिलों का वितरण, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान!

  • बाल दिवस पर गरीब व जरूरतमंद छात्रों को 100 साइकिलों का वितरण, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान!

डोंबिवली : बाल दिवस के अवसर पर प्रभाग क्रमांक 28, संगीतावाडी स्थित वीर जगानी विद्यालय में अरहम युवा सेवा ग्रुप, डोंबिवली की ओर से गरीब व जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए 100 साइकिलों का वितरण किया गया। विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाला और उनके सफर की परेशानियों को दूर करने वाला यह उपक्रम सच में सराहनीय है। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उनकी आंखों में सपने ही इस उपक्रम की असली सफलता है। इस अवसर पर विधायक राजेश मोरे, ‘ग’ प्रभाग समिति सभापति तथा नगरसेवक सूरज राजन मराठे, नगरसेवक हर्षल राजेश मोरे ,उपशहरप्रमुख किशोर कोशिमकर, व्यवसायी मेहुल भाई वोहरा, चेतन भाई शाह सहित अरहम युवा सेवा ग्रुप के सभी पदाधिकारी, सदस्य व अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।