चांदीवली पत्रकार संघ की बैठक एवं दिवाली स्नेह भोज सफलतापूर्वक संपन्न

  • चांदीवली पत्रकार संघ की बैठक एवं दिवाली स्नेह भोज सफलतापूर्वक संपन्न
  • मुख्य अतिथि अभिजीत राणे और अनिल गलगली का मिला मार्गदर्शन

मुंबई : चांदीवली पत्रकार संघ की ओर से साकीनाका, मुंबई में आयोजित ‘दिवाली स्नेह भोज एवं विशेष बैठक’ उत्साहपूर्वक सफलता के साथ संपन्न हुई। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार विवेक राय और निलेश महिले द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओं ने सहभागिता दर्ज कराई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की एकता, सम्मान, सुरक्षा और विश्वसनीयता को और अधिक मजबूत करना था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ‘वृत्त मित्र’ एवं ‘मुंबई मित्र’ समाचार पत्र के समूह संपादक अभिजीत राणे और वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संबोधन के दौरान अभिजीत राणे ने पत्रकारों के कल्याण से जुड़ी पेंशन योजना और मेडिक्लेम योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वे इस संघ को ‘मुंबई मित्र’ का परिवार मानते हैं। इस परिवार से जुड़ने के लिए उन्होंने संगठन के सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता अशोक तिवारी और अधिवक्ता राकेश सिंह एवं दिनेश सिंह को विशेष रूप से बधाई दी।

​यूट्यूब चैनलों की मान्यता और सामाजिक दायित्व पर अनिल गलगली के विचार: संबोधन के दौरान आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि यूट्यूब को मान्यता देने के लिए केंद्र सरकार विचार कर रही है और इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं भी लंबित हैं, जिस पर शीघ्र ही कोई बड़ा निर्णय आ सकता है। इसके साथ ही, गलगली ने पत्रकारों से अपने पेशे की गरिमा बनाए रखते हुए समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया।

​पेंशन और मेडिक्लेम योजना की मिली जानकारी: संबोधन के दौरान अभिजीत राणे ने पत्रकारों के कल्याण से जुड़ी पेंशन योजना और मेडिक्लेम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वे इस संघ को ‘मुंबई मित्र’ का परिवार मानते हैं। इस परिवार से जुड़ने के लिए उन्होंने संगठन के सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता अशोक तिवारी और अधिवक्ता राकेश सिंह एवं दिनेश सिंह को विशेष रूप से बधाई दी।