छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, सादर मंगला लेक में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब:

छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, सादर मंगला लेक में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब:

महादेवपुरा विधान सभा के पूर्व मंत्री और विधायक को आमंत्रण पत्र देते हुए , JSS के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारीगण:

हिन्द सागर@सोमनाथ चौरसिया,बेंगलुरु: जन सहयोग संगठन (रजि.) मनाने जा रहा है 21वां भव्य छठ पूजा महोत्सव, पूरे कर्नाटक में बनेगा आकर्षण का केंद्र बैंगलोर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जन सहयोग संगठन (रजि.) की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। संगठन इस वर्ष सादर मंगला लेक, बैंगलोर में अपना 21वां भव्य छठ पूजा महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष छठ महापर्व में लगभग 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन न केवल बैंगलोर बल्कि पूरे कर्नाटक प्रदेश के सबसे बड़े छठ पूजा आयोजनों में से एक बनने जा रहा है।

पांच एकड़ में होगा भव्य आयोजन

छठ पूजा के लिए लगभग पांच एकड़ भूमि में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सादर मंगला लेक के छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, जहां सूर्य भगवान की उपासना, अर्घ्य और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

इस पावन अवसर पर कर्नाटक प्रदेश की कई जानी-मानी हस्तियों के भी उपस्थित रहने की संभावना है। वहीं, विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पूरा छठ घाट भगवामय और भक्तिमय वातावरण में सराबोर होगा।

आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का संगम

जन सहयोग संगठन का यह 21वां आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भारतीय संस्कृति और लोक आस्था का एक भव्य उत्सव है। संगठन की पूरी टीम श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी हुई है।

संगठन की ओर से आमंत्रण

जन सहयोग संगठन (रजि.) के अध्यक्ष बीर बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जनरल सेक्रेटरी सीताराम यादव, कोषाध्यक्ष पंकज ठाकुर एवं मीडिया प्रभारी संतोष चौधरी, अजय शर्मा , अनूप गुप्ता, मनोज सिंह, विनोद सिंह, संजय सिंह , सुभाष यादव, ब्रजेश यादव , सुनील सिंह, एव युवा मोर्चा के कर्मठ सदस्य सहित पूरी कार्यकारिणी ने समस्त छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों को सादर आमंत्रित करते हुए छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
जेएसएस के अध्यक्ष बीर बहादुर सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार इस भव्य आयोजन में पहुंचकर भगवान सूर्य एवं छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करें और आस्था, भक्ति एवं संस्कृति के इस महापर्व का आनंद उठाएं। और सनातन प्रेमियों को जेएसएस से जुड़ने हेतु आवाहन भी किया , उन्होंने कहा,
आइए, जुड़िए जन सहयोग संगठन के साथ और बनिए 21वें भव्य छठ पूजा महोत्सव के साक्षी।