कबड्डी के लिए नए क्रीडांगण का उद्घाटन; युवा शक्ति को नई दिशा!

  • कबड्डी के लिए नए क्रीडांगण का उद्घाटन; युवा शक्ति को नई दिशा!

डोंबिवली : आत्माराम क्रीड़ा मंडल की ओर से कबड्डी खेल के लिए नवनिर्मित क्रीडांगण का उद्घाटन मंगलवार, दिनांक 10 नवंबर 2026 को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक राजेश मोरे ने सदिच्छा भेंट देकर इस उपक्रम में सहभाग लिया । उपस्थित सभी खिलाड़ियों तथा आत्माराम क्रीड़ा मंडल के पदाधिकारियों को मनपूर्वक शुभकामनाएं दी गईं। विधायक राजेश मोरे ने कहां की क्रीडांगण सिर्फ खेलने की जगह नहीं, बल्कि नए खिलाड़ियों के सपने, जिद, अनुशासन और सफलता गढ़ने वाला मंच है। स्थानीय खिलाड़ियों को उत्तम सुविधा मिले और कबड्डी खेल का नाम और अधिक रोशन हो, यही सदिच्छा इस अवसर पर व्यक्त की गई। इस अवसर पर नगरसेवक विकास म्हात्रे, सौ. कविता म्हात्रे, मनसे नगरसेवक संदेश पाटील, मनसे नगरसेविका सौ. रसिका पाटील, मनसे नगरसेवक प्रल्हाद म्हात्रे, ‘ह’ प्रभाग सभापति सौ. रवीना राहुल म्हात्रे, शिवसेना पदाधिकारी योगेंद्र भोईर, ट्विंकल भोईर और बाला म्हात्रे उपस्थित थे।