कल्याण जिला भाजपा पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक संपन्न ।

  • कल्याण जिला भाजपा पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक संपन्न ।
कल्याण : भारतीय जनता पार्टी, कल्याण जिला कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक आज जिलाध्यक्ष नंदकिशोर (नंदूजी) परब की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की योजना, संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मौके पर कल्याण जिला संगठन महामंत्री एड. रवि सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री निखिल चव्हाण सहित जिले के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।