- डोंबिवली पूर्व स्टेशन के 150 मीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करो ! : नगरसेविका रंजना पेणकर
- “यह किसी व्यक्ति के विरोध का मुद्दा नहीं, बल्कि डोंबिवलीकरों के हक, सुरक्षा और खुले रास्तों का सवाल है।” – सौ. रंजना पेणकर
डोंबिवली : डोंबिवली पूर्व रेलवे स्टेशन के 150 मीटर परिसर को अनधिकृत फेरीवालों से मुक्त करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। पिछले आठ महीनों से इस मुद्दे पर लगातार फॉलोअप चल रहा है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकला है। नगरसेविका सौ. रंजना मितेश पेणकर (प्रभाग क्र. 26, KDMC) ने कहा कि नागरिकों को फुटपाथ पर खुलकर चलने में दिक्कत हो रही है, पैदल यात्रियों को रोज़ अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन परिसर में अनुशासन और सुरक्षा के लिए 150 मीटर के दायरे में अनधिकृत फेरीवालों पर नियमित और ठोस कार्रवाई जरूरी है। रंजना पेणकर ने ऐलान किया है कि वे खुद इस पूरे परिसर में घूम-घूमकर फेसबुक लाइव के जरिए जमीनी हकीकत जनता और प्रशासन के सामने रखेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सिर्फ दिखावे की कार्रवाई नहीं, बल्कि स्थायी उपाय योजना बनाई जाए ताकि 150 मीटर का परिसर दोबारा फेरीवालों से न घिरे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो महिलाओं की बड़ी भागीदारी के साथ शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

Post Views: 14