कल्याण-डोंबिवली मनपा के अधिकारियों-कर्मचारियों को 21 हजार का बोनस, आशा वर्कर्स को 6 हजार मिलेगा ।

  • कल्याण-डोंबिवली मनपा के अधिकारियों-कर्मचारियों को 21 हजार का बोनस, आशा वर्कर्स को 6 हजार मिलेगा ।
डोंबिवली : कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के स्थापना पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को इस वर्ष 21 हजार रुपये का सानुग्रह अनुदान (बोनस) देने की घोषणा की गई है। महापौर एड. हर्षाली विजय चौधरी-थविल ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। यह अनुदान वर्ग-1 और वर्ग-2 के अधिकारियों तथा वर्ग-3 और वर्ग-4 के कर्मचारियों को दिया जाएगा। दिवाली से पहले बोनस को लेकर कर्मचारी संगठनों की बैठक हुई थी। पिछले साल कर्मचारियों को 20 हजार रुपये बोनस मिला था, इस साल उसमें एक हजार रुपये की बढ़ोतरी कर 21 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं, इस साल आशा वर्कर्स के अनुदान में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्हें 6 हजार रुपये का सानुग्रह अनुदान दिया जाएगा। इस अवसर पर मनपा आयुक्त अभिनव गोयल, स्थायी समिति सभापति मल्लेश शेट्टी, शिवसेना के गटनेता विश्वनाथ राणे, भाजपा गटनेता शशिकांत कांबले, कांग्रेस गटनेता कांचन कुलकर्णी, मुख्य लेखा परीक्षक सुरेश बनसोडे, मुख्य लेखा अधिकारी निलेश नलावडे, मनपा सचिव किशोर शेळके, उपायुक्त वंदना गुळवे, कर्मचारी संगठन के नेता सचिन बासरे, चरणसिंह टाक, प्रतीक पेणकर आदि उपस्थित थे।