- डोंबिवली पश्चिम में शिवसेना की नई शाखा का भव्य शुभारंभ, खासदार डॉ. श्रीकांत शिंदे ने फीता काटकर किया उद्घाटन ।
डोंबिवली : कल्याण-डोंबिवली में शिवसेना संगठन को और मजबूती देते हुए डोंबिवली पश्चिम के दीनदयाल रोड स्थित कदम बिल्डिंग में शिवसेना शाखा (परेश म्हात्रे कार्यालय) का भव्य उद्घाटन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। सोमवार, दिनांक 19 अक्टूबर को आयोजित इस उद्घाटन में पूरे क्षेत्र में भगवा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य उद्घाटक के रूप में कल्याण लोकसभा के लोकप्रिय खासदार मा. डॉ. श्रीकांत शिंदे ने अपने शुभ हाथों से फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी और बाजे गाजे के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस समारोह में आमदार राजेश गोवर्धन मोरे, जिला संघटक सौ. लता पाटील, कल्याण लोकसभा जिला अध्यक्ष जितेन प्रल्हाद पाटील , योगेंद्र यशवंत भोईर नगरसेवक हर्षल राजेश मोरे सहित शिवसेना के समस्त पदाधिकारी, नगरसेवक और सैकड़ों शिवसैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक और निमंत्रक परेश अशोक म्हात्रे, पवन अशोक म्हात्रे और सौ. वंदना संदेश म्हात्रे महिला कार्यकर्ता ,शिव सैनिकों की काफी संख्या में उपस्थित रही म्हात्रे नेसभी अतिथियों और शिवसैनिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह शाखा जनता की सेवा और शिवसेना के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का केंद्र बनेगी। शिवसेना शाखा कार्यालय, कदम बिल्डिंग, दीनदयाल रोड, डोंबिवली (पश्चिम)। इस अवसर पर पूरे परिसर को फूलों और भगवे झंडों से सजाया गया था।

Post Views: 586