- शिवशांति प्रतिष्ठान के रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त संकलित
प्रमोद कुमार @ हिन्द सागर
ठाणे: शिवशांति प्रतिष्ठान एवं ESIC हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में तथा सिविल अस्पताल के सहयोग से ‘संकल्प सेवा अभियान’ के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों, ESIC हॉस्पिटल के कर्मचारियों और शिवशांति प्रतिष्ठान के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल **32 यूनिट रक्त संकलित** किया गया। शिवशांति प्रतिष्ठान एवं शिव परिवार के संस्थापक एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान विभिन्न रक्तदान शिविरों और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा के लिए निरंतर कार्यरत है। शिविर के सफल आयोजन में ESIC हॉस्पिटल की सुप्रिटेंडेंट डॉ. देवयानी देवरे, डॉ. श्वेता भगत, डॉ. राजेश गोरे तथा सिविल अस्पताल के केंद्रे का मार्गदर्शन एवं सहयोग महत्वपूर्ण रहा। सभी के समन्वय से शिविर व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए योगदान दिया।इस अवसर पर एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने सभी रक्तदाताओं, अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सिविल अस्पताल की टीम और प्रतिष्ठान के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिवशांति प्रतिष्ठान भविष्य में भी ऐसे सेवा अभियानों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने तथा समाज में मानवता, सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहेगा।
