- ऑनलाइन जुआ खेलने वाले गिरोह के खिलाफ मानपाड़ा पुलिस ने की कार्रवाई , पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार ।
डोंबिवली : ऑनलाइन जुआ खेलने और खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ मानपाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डोंबिवली पूर्व के प्रीमियर लोढ़ा स्थित कासा फॉरेस्ट की एफ मकान में खेल रहे थे, पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर की रात उक्त स्थान पर ऑनलाइन जुआ चलाए जाने की जानकारी मिलने के बाद छापेमारी की गई। कार्रवाई में छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष उर्फ पोहेकर, अजय उर्फ हरी राजू मसीह , रोहित कुमार सुरेश उर्फ रंजीत कुमार यादव , संदीप उर्फ निखिल अनमोल कुमार गुमटेके और मनोज लोकनाथ रेड्डी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एचपी कंपनी के दो लैपटॉप, मोटोरोला, वनप्लस, एप्पल, वीवो, रेडमी और पोको कंपनी के कई मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, महाराष्ट्र जुआ अधिनियम तथा प्रमोशन एंड रेग्युलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मानपाड़ा पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Post Views: 17