अपराधियों के खिलाफ खड़कपाड़ा पुलिस का बड़ा अभियान, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार ।

  • अपराधियों के खिलाफ खड़कपाड़ा पुलिस का बड़ा अभियान, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार ।

कल्याण : अंबिवली की ईरानी बस्ती में खड़कपाड़ा पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों पर शिकंजा कसा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से 40 ग्राम मेफेड्रोन यानी एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है। आपको बता दें कि इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए जोन-3 के पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे ने फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी। इसके बाद खड़कपाड़ा पुलिस टीम ने एसीपी अशोक होनमाने के मार्गदर्शन में अंबिवली की ईरानी बस्ती में यह कार्रवाई की। फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद एमडी ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।