‘बम भोले’ की गूंज, भव्य कावड़ पद यात्रा हुआ सम्पन्न।

  • ‘बम भोले’ की गूंज, भव्य कावड़ पद यात्रा हुआ सम्पन्न।

कल्याण : अंबिवली के मोहने आर एस गालेगांव में स्थित मार्कण्डेय महादेव शिव मंदिर से मां भगवती सेवा संस्था व आजाद भारत हरि कीर्तन मंडल द्वारा भव्य कावड़ पद यात्रा 8 अगस्त दिन शनिवार को निकाली गई।बता दे कि इस वर्ष यह कावड़ पद यात्रा का 8 वर्ष पूर्ण हुआ।यह कावड़ पद यात्रा मार्कण्डेय महादेव से प्रारंभ होकर अंबरनाथ में प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक,महाप्रसाद के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें सैकड़ो की संख्या में बाबा भक्त शामिल हुये। जिस मौके पर संस्था से केशभान पाण्डेय,अतुल मिश्रा,अखिलेश सिंह ,मुकेश कनौजिया आदि मान्यवर उपस्थित रहें।