- 23 वर्षीय युवती की मदद कर बचाई जान ।
डोंबिवली : डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर मानवता की मिसाल पेश करते हुए मध्य रेलवे की मुख्य टिकट निरीक्षक वृषाली सावंत-जाधव ने चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई 23 वर्षीय युवती की समय रहते मदद कर उसकी जान बचा ली। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता की हर ओर सराहना की जा रही है।जानकारी के अनुसार, डोंबिवली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर एक 23 वर्षीय युवती पूजा चलती ट्रेन से उतरने के दौरान भीड़ की वजह से संतुलन खो बैठी और प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मध्य रेलवे की मुख्य टिकट निरीक्षक वृषाली सावंत-जाधव तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल युवती को अपने हाथों से उठाकर स्टेशन प्रबंधक कार्यालय तक पहुंचाया और तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। उनकी त्वरित कार्रवाई के कारण युवती को समय पर उपचार मिल सका और उसकी जान बच गई।इस मानवीय कार्य के लिए वृषाली सावंत-जाधव की रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

Post Views: 13