₹1.20 लाख की रिश्वत मांगी, ₹1 लाख में सौदा तय, ₹40 हजार लेते K/पश्चिम विभाग के जल विभाग का अधिकारी ACB के जाल में !

  • ₹1.20 लाख की रिश्वत मांगी, ₹1 लाख में सौदा तय, ₹40 हजार लेते K/पश्चिम विभाग के जल विभाग का अधिकारी ACB के जाल में !

मुंबई : मुंबई महानगरपालिका के K/पश्चिम विभाग के जल विभाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। ACB की कार्रवाई में जल विभाग के जलकामगार पर्यवेक्षक विनोद भगवान राठोड को ₹40 हजार की रिश्वत लेते पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में नंदन बाळकृष्ण माने, जलकामगार निरीक्षक (पाइपलाइन आरोपी) का भी उल्लेख है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता से कथित तौर पर ₹1 लाख 20 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी। बातचीत के बाद ₹1 लाख में सौदा तय हुआ। इसके बाद रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ₹40 हजार लेते समय ACB ने ट्रैप कार्रवाई कर अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई मुंबई महानगरपालिका के K/पश्चिम विभाग के जल विभाग से संबंधित है। मामले में ACB द्वारा आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।