पनाथुर में 700 विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

पनाथुर में 700 विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

हिन्द सागर@बेंगलुरु: 25 जुलाई 2026 विजय संभव फाउंडेशन (VSF) ने आलोका विज़न फाउंडेशन के सहयोग से पनाथुर स्थित विद्या विकास हाई स्कूल, कावेरेप्पा लेआउट में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में लगभग 700 विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं का प्रारंभिक परीक्षण किया गया।

विशेषज्ञ ऑप्टोमेट्रिस्ट की टीम ने विद्यार्थियों की विस्तृत जांच की तथा जिन बच्चों में दृष्टि दोष पाया गया, उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनका वितरण शीघ्र ही किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य किरण रेड्डी ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर नेत्र जांच बच्चों के शैक्षणिक और समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस शिविर के सफल आयोजन में विजय संभव फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि राजहंस ने सभी वीएसएफ़ वॉलंटियर्स को बधाई दी एंड स्कूल मैनेजमेंट के सहयोग के लियें धन्यवाद दिया और फाउंडेशन के तरफ़ से भविष्य में भी समाज के वंचित वर्गों के लिए ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया वॉलंटियर्स सोनल कीर्ति, विजय शंकर गुप्ता, सपना गुप्ता, जॉन ब्रिट्टो, जितेंद्र कुमार एवं वैभव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।