मेरा कान्हा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को नियमित दिया जा रहा है निःशुल्क भोजन

मेरा कान्हा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को नियमित दिया जा रहा है निःशुल्क भोजन

भूपेश कश्यप@बेंगलुरू:
सेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए मेरा कान्हा चैरिटेबल ट्रस्ट के चार्टर्ड अकाउंटेंट ज्ञान अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल एवं आनंद मित्तल के मार्गदर्शन और प्रेरणा से कोरमंगला 4th ब्लॉक में प्रतिदिन जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के लिए निःशुल्क भोजन सेवा का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के चार्टर्ड अकाउंटेंट ज्ञान अग्रवाल ने बताया कि “बेंगलुरु जैसे महंगे शहर में आज भी अनेक लोगों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना कठिन है। ऐसे में यदि हमारा ट्रस्ट कम से कम एक समय का भोजन किसी जरूरतमंद तक पहुँचा सके, तो यही हमारे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है।”उन्होंने बताया कि खाटू श्याम बाबा की असीम कृपा से प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक लगभग 200 से 300 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है। यह सेवा पिछले 38 दिनों से निरंतर जारी है और बाबा के आशीर्वाद से आगे भी इसी समर्पण और सेवा भाव के साथ चलती रहेगी।ट्रस्ट का यह सेवा कार्य समाज में मानवता, करुणा और परोपकार का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित कर रहा है।