कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत ह.भ.प. संत सवळाराम महाराज क्रीड़ासंकुल और सावित्रीबाई फुले नाट्यगृह के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के दिए निर्देश ।

  • कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत ह.भ.प. संत सवळाराम महाराज क्रीड़ासंकुल और सावित्रीबाई फुले नाट्यगृह के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के दिए निर्देश ।

डोंबिवली : डोंबिवली के खेल और सांस्कृतिक ढांचे को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत ह.भ.प. संत सवळाराम महाराज क्रीड़ासंकुल और सावित्रीबाई फुले नाट्यगृह के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए। यह परियोजना डोंबिवली को एक नई पहचान देने वाली मानी जा रही है। क्रीड़ासंकुल में खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर की तैयारी का अवसर मिलेगा। वहीं सावित्रीबाई फुले नाट्यगृह को आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिजाइन के साथ विकसित कर सांस्कृतिक आयोजनों के लिए विश्वस्तरीय मंच तैयार किया जाएगा। नाट्यगृह के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये की निधि पहले ही मंजूर की जा चुकी है, जबकि 26 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जल्द जारी होने की संभावना है। इससे इस महत्वाकांक्षी परियोजना के कार्यान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान सांसद शिंदे ने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर परियोजना की रूपरेखा को अंतिम रूप देने पर जोर दिया। इस दौरान ग्रामीण विधायक राजेश मोरे, केडीएमसी अधिकारी विश्वास पुराणिक, रोहिणी लोकरे और अभिजीत दरेकर भी मौजूद रहे।