- शिवसेना उभठा गुट के डोंबिवली शहर प्रमुख प्रकाश तेलगोटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल ।
प्रमोद कुमार
डोंबिवली : भाजपा की विकासात्मक कार्यशैली से प्रेरित होकर शिवसेना उभठा गुट के डोंबिवली शहर प्रमुख प्रकाश तेलगोटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पार्टी प्रवेश समारोह में भाग लिया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कल्याण जिला अध्यक्ष नंदू परब, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के गटनेता शशिकांत कांबले, नगरसेवक दीपेश म्हात्रे, नगरसेवक जयेश म्हात्रे, नगरसेवक नंदू म्हात्रे, नगरसेवक समीर चिटनीस, नगरसेविका ज्योतिताई पाटिल, जूनी डोंबिवली मंडल अध्यक्ष पवन पाटिल, डोंबिवली पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रियताई जोशी सहित अन्य पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
