भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर महापालिका में अभिवादन, राष्ट्रीय एकात्मता दिवस की शपथ !
कल्याण : भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका मुख्यालय में उनके चित्र पर महापौर एड. हर्षाली विजय चौधरी ने पुष्पहार अर्पण कर अभिवादन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिरिक्त आयुक्त योगेश गोडसे, महापालिका सचिव किशोर शेळके, शहर अभियंता शैलेश कुलकर्णी, कार्यकारी अभियंता प्रसाद सखदेव, माहिती व जनसंपर्क अधिकारी माधवी पोफळे, सुरक्षा अधिकारी भरत बुळे व अन्य कर्मचारी वर्ग ने भी श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अभिवादन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकात्मता दिवस के निमित्त सभी उपस्थितों ने राष्ट्रीय एकात्मता की
शपथ ली।
शपथ ली।
Post Views: 8