- आशारामजी बापू के उपचार, मोटेरा आश्रम की सुरक्षा और शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर आजाद मैदान में शांतिपूर्ण जनआंदोलन !
मुंबई : 87 वर्षीय संत श्री आशारामजी बापू के उपचार, मोटेरा आश्रम की सुरक्षा और शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर आज मुंबई के आजाद मैदान में शांतिपूर्ण जनआंदोलन किया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति और साधक परिवार की ओर से आयोजित इस आंदोलन में संपूर्ण महाराष्ट्र से हजारों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमी, महिला, वृद्ध और युवा सहभागी हुए।
आंदोलन के दौरान प्रशासन को निवेदन दिया गया।
आयोजकों के अनुसार बापूजी की गंभीर प्रकृति –
आयोजकों का दावा है कि पूज्य बापूजी को 11 गंभीर बीमारियां हैं। हृदय की 3 मुख्य नाड़ियों में 99%, 95% और 85% ब्लॉकेज है और उन्हें कई बार हृदयविकार का झटका आ चुका है। आयोजकों के अनुसार जेल में उन्हें योग्य उपचार नहीं मिल रहा है और उपचार में विलंब खतरनाक हो सकता है।
निवेदन में 3 मुख्य मांगें –
1. न्यायालय के आदेशानुसार तात्काल सर्वांगीण उपचार व पसंती के प्रशिक्षित निजी सेवक मिलें
आयोजकों की मांग है कि न्यायालय के आदेशानुसार बापूजी को आरोग्यम आयुर्वेदिक हॉस्पिटल – जोधपुर में तात्काल सर्वांगीण उपचार व पसंती के प्रशिक्षित निजी सेवक, त्वरित उपचार और आवश्यक सहायक सुविधा जल्द से जल्द मिलनी चाहिए। आयोजकों ने कहा कि यह किसी विशेषाधिकार की मांग नहीं, बल्कि न्यायालय के आदेशों के पालन और 87 वर्षीय बीमार बंदी को मानवीय आधार पर उपचार देने की विनम्र विनंती है।
2. अहमदाबाद मोटेरा आश्रम को ओलंपिक मैदान के लिए अधिग्रहित न किया जाए, आयोजकों के अनुसार मोटेरा आश्रम तपस्थली है, जो करोड़ों सनातन धर्मियों के लिए श्रद्धा का केंद्र है। यहां से सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक और महिला उत्थान जैसे कई सेवा कार्य चलाए जाते हैं। इस पवित्र तपस्थली को ओलंपिक के खेल मैदान के लिए अधिग्रहित न किया जाए।
3. केस की त्वरित निष्पक्ष जांच व शीघ्र रिहाई
आयोजकों का दावा है कि बापूजी पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। कोई प्रत्यक्षदर्शी साक्षीदार नहीं है, मेडिकल जांच में कोई सबूत नहीं है। निष्पक्ष CBI जांच हो और बापूजी को शीघ्र निर्दोष रिहाई मिले। साथ ही आयोजकों ने आरोप लगाया कि केस में उम्र संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल किए बिना POCSO कानून का दुरुपयोग हो रहा है।
आंदोलन में उपस्थित –
सत्येंद्र शर्मा (महाराष्ट्र संचालन), आशुतोष झा (सोशल मीडिया प्रभावक), अभय वर्तक (हिंदू सनातन संस्था, राष्ट्रीय प्रवक्ता), शंकराचार्य त्रिकाल भवंता सरस्वती, गौतम रावरिया (बजरंग दल, कोकण प्रांत), बाबुभाई (राष्ट्रीय स्वयंसेवक), एडवोकेट संतोष दुबे, ह.भ.प. भगवान महाराज आव्हाड (वारकरी संप्रदाय), युवा वारकरी ह.भ.प. श्री ईश्वरजी महाराज नागरे और अन्य हिंदू संगठन, श्री योग वेदांत सेवा समिति और युवा सेवा संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हजारों लोगों ने किए हस्ताक्षर –
आंदोलन में हजारों लोगों ने निवेदन पर हस्ताक्षर किए। यह निवेदन मंत्रालय, कलेक्टर और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। हमारी मांग सिर्फ यही है – तात्काल सर्वांगीण उपचार, मोटेरा आश्रम की सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और शीघ्र रिहाई। आवश्यकता पड़ने पर तीव्र राष्ट्रव्यापी आंदोलन भी किया जाएगा।
श्री योग वेदांत सेवा समिती, अखिल मुंबई
