सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के आदेश पर छठ महापर्व की तैयारी, शिवसेना शहरप्रमुख राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) ने लिया आगे आकर नेतृत्व!
प्रमोद कुमार
उल्हासनगर : कल्याण लोकसभा के लोकप्रिय सांसद मा. डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे साहेब के आदेशानुसार, उत्तर भारतीय भाई-बहनों के श्रद्धा, आस्था और संस्कृति के महापर्व छठपूजा के अवसर पर उल्हासनगर शहर के श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए शिवसेना शहरप्रमुख व ज्येष्ठ नगरसेवक श्री. राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) ने आगे आकर पहल की है। आगामी 14, 15 व 16 नवंबर 2026 को उल्हासनगर-1 स्थित आईडीआई घाट व अंटालिया घाट पर छठपूजा महापर्व बड़े उत्साह और भक्तिमय वातावरण में मनाया जाएगा। इस पृष्ठभूमि में श्री. राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) ने उल्हासनगर महानगरपालिका आयुक्त सौ. मनीषा आव्हाळे व अतिरिक्त आयुक्त श्री. धीरज चव्हाण को लिखित निवेदन देकर कई महत्वपूर्ण मांगें की हैं। इस समय श्री. कमलेश निकम भी उपस्थित थे।
निवेदन के माध्यम से की गई प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं :
1. आईडीआई घाट व अंटालिया घाट दोनों जगह अस्थायी मंडप व स्टेज लगाने की अनुमति दी जाए।
2. धार्मिक पूजा, आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए नियमानुसार ध्वनिक्षेपक लगाने की अनुमति दी जाए।
3. संपूर्ण घाट परिसर की सफाई कर नियमित साफ-सफाई व कचरा उठाने की व्यवस्था की जाए।
4. घाट परिसर में आवश्यकतानुसार विद्युत रोशनी व पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाए।
5. आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन वाहन, एम्बुलेंस, पीने के पानी की व्यवस्था, चिकित्सा दल तथा अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
6. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त, यातायात नियंत्रण व पार्किंग का उचित नियोजन किया जाए।
7. कोई भी अप्रिय घटना, चोरी या अन्य गलत काम न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता व सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए।
साथ ही पूरा कार्यक्रम शांति, अनुशासन व सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए मनपा प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देकर सभी अनुमतियां व सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ऐसी आग्रहपूर्ण मांग की गई है। आयोजकों की ओर से भी स्वच्छता, सार्वजनिक सुरक्षा और नागरिकों के आने-जाने के मार्ग में बाधा न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। साथ ही ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों व प्रशासन द्वारा तय की गई सभी शर्तों का पालन किया जाएगा, ऐसा आश्वासन दिया गया है। छठपूजा केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का विषय है। इसलिए हर श्रद्धालु को सुरक्षित वातावरण में सूर्यदेव की आराधना कर सके, माता-बहनों को कोई असुविधा न हो और यह पावन उत्सव आनंद व भक्तिभाव से मनाया जाए, यही इस निवेदन के पीछे मुख्य उद्देश्य है। सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे साहेब के आदेश व मार्गदर्शन में जनता की श्रद्धा का सम्मान रखते हुए हर समाज के धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सवों को आवश्यक सहयोग दिलाने के लिए शिवसेना सदैव कटिबद्ध है!

Post Views: 16