- कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मंदिर के लिए 4 एकड़ 25 गुंठा जमीन मंजूर ।
डोंबिवली : कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। डोंबिवली स्थित श्री पिंपलेश्वर महादेव मंदिर की भूमि को लेकर पिछले कई वर्षों से चल रहा संघर्ष आखिरकार सफल हो गया है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद भगवान महादेव के चरणों में कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए संकल्पपूर्ति पूजा का आयोजन किया गया।इस पूजा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण परिवार उपस्थित रहकर पूजा अर्चना किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नंदू परब सहित भाजपा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। करीब 14 वर्षों से प्रशासनिक और न्यायालयीन स्तर पर जारी इस लड़ाई में देवस्थान समिति, भारतीय जनता पार्टी और कई हिंदुत्ववादी संगठनों के साथ-साथ हजारों श्रद्धालुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी के संयुक्त प्रयासों और आस्था के बल पर यह संघर्ष आखिरकार सफल हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मंदिर के लिए 4 एकड़ 25 गुंठा जमीन मंजूर की गई, जिससे इस लंबे संघर्ष का सुखद अंत हुआ। इस खुशी के मौके पर आयोजित संकल्पपूर्ति पूजा में देवस्थान समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में इस निर्णय को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
