पुलिस ने 107 किलो 50 ग्राम गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

  • पुलिस ने 107 किलो 50 ग्राम गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

डोंबिवली : कल्याण शहर और आसपास के क्षेत्रों में फैलते नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कल्याण जोन-3 पुलिस की एंटी-ड्रग स्क्वाड ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संयुक्त अभियान में पुलिस ने 107 किलो 50 ग्राम गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ और अन्य सामग्री की कुल कीमत 21 लाख 91 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वाडेघर डंपिंग ग्राउंड के पास की गई। पुलिस उपायुक्त, परिमंडल-3 कल्याण डीसीपी अतुल झेंडे एवं वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ अमरनाथ वाघमोडे के निर्देश पर एंटी-नारकोटिक्स टीम इलाके में विशेष गश्त और संदिग्धों की जांच कर रही थी । तभी पुलिस को देखते ही तीनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बोरों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। साथ ही नकदी और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम नुरूज़मा खान उर्फ पिला (भिवंडी), दिनेश कुमार संजीव सरोज (ठाणे) और मोहित मेवालाल वर्मा (मुलुंड) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं। इस मामले में खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद 9 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।डीसीपी अतुल झेंडे ने बताया कि कल्याण और आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।