- जर्जर शिव मंदिर को मिला भव्य और आकर्षक स्वरूप ।
उल्हासनगर : उल्हासनगर के सी ब्लॉक क्षेत्र में वर्षों पुराने जर्जर शिव मंदिर को अब एक भव्य और आकर्षक स्वरूप मिल गया है। शिवसेना शहर प्रमुख एवं जेष्ठ नगरसेवक राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) के सराहनीय प्रयासों से इस मंदिर का पूर्ण पुनर्निर्माण कर इसे “श्री महाकमेश्वर मंदिर” के रूप में स्थापित किया गया है। स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं द्वारा लंबे समय से मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की जा रही थी। इस जनभावना को गंभीरता से लेते हुए भुल्लर महाराज ने न केवल संकल्प लिया, बल्कि उसे सफलतापूर्वक पूर्ण कर क्षेत्रवासियों की आस्था को नया आधार प्रदान किया। नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन राजेंद्रसिंह भुल्लर (महाराज) एवं उनकी धर्मपत्नी सौ. चरणजीत कौर भुल्लर के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर का विधिवत नामकरण “श्री महाकमेश्वर मंदिर” किया गया। युवा पीढ़ी का भी अहम योगदान मंदिर निर्माण कार्य में भुल्लर महाराज के सुपुत्र विक्की भुल्लर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके इस समर्पण के लिए स्थानीय नागरिकों एवं बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देकर सराहा। भक्तिमय माहौल में संपन्न हुए धार्मिक कार्यक्रम इस पावन अवसर पर रामायण पाठ, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर दर्शन किए और महाप्रसाद का लाभ उठाया। इस पावन अवसर पर रामायण पाठ, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर दर्शन किए और महाप्रसाद का लाभ उठाया। सेवा, श्रद्धा और एकता का प्रेरणादायक उदाहरण यह पुनर्निर्माण कार्य न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त करता है, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और एकता का भी उत्कृष्ट संदेश देता है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए भुल्लर महाराज के प्रति आभार व्यक्त किया।
