- पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर मुंबई में विजय समारोह आयोजित ।
मुंबई : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद मुंबई स्थित भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश मुख्यालय में भव्य विजय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। समारोह में उपस्थित नेताओं ने कहा कि इन राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुखी नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रीय विचारधारा पर ऐतिहासिक विश्वास जताया है। यह जीत देशभर में भाजपा की जनस्वीकृति और सुशासन की नीति पर जनता की मुहर है। विजय समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, राज्य मंत्री मेघना बोरदिकर, भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा वाघ, प्रदेश महासचिव योगेश सागर, सुनील राणे, माधवी नाइक, भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष कृष्णराज महाडिक, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बान, मुंबई मेयर ऋतु तावड़े तथा पूर्व सांसद किरीट सोमैया सहित कई वरिष्ठ नेता, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा की जनसेवा, विकास और राष्ट्रहित की नीतियों की सफलता का प्रमाण है। समारोह में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया।
