- प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई! कळवा में 94.78 लाख का माल जप्त, आयुक्त तुकाराम मुंढे के मार्गदर्शन में FDA की छापेमारी ।
ठाणे : अन्न व औषध प्रशासन, महाराष्ट्र राज्य के आयुक्त तुकाराम मुंढे, सह आयुक्त (दक्षता) श्रीमती टिपरे और सह आयुक्त (कोकण विभाग) डॉ. सचिन जाधव के मार्गदर्शन में प्राप्त गुप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 नवंबर 2026 को अन्न व औषध प्रशासन ने गस्त लगाकर निगरानी रखी थी। TG 12 U 1611 नंबर के आयशर कंटेनर से प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की मुंब्रा दिशा से भिवंडी की ओर तस्करी हो रही है, ऐसी जानकारी मिलने पर पुलिस की मदद से उक्त वाहन को ठाणे झोन 9 अंतर्गत अमित गार्डन सर्कल, कळवा, जि. ठाणे में रोककर जांच की गई। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (अन्न), ठाणे झोन 09 पी. ए. विशे, अन्न सुरक्षा अधिकारी ए. जे. वीरकायदे, अन्न सुरक्षा अधिकारी एस. एल. जाधवर ने दक्षता विभाग के अन्न सुरक्षा अधिकारी यु. एस. बडे, तथा कळवा पुलिस थाने के API संतोष पिंपळे, Head constable निखील जाधव व उदय कोरे, Police Constable नामदेव कोळी के संयुक्त दल के साथ की। जांच के दौरान उक्त आयशर कंटेनर में प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की बोरियों के आगे व पीछे दिशा भ्रमित अथवा धोखाधड़ी के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक टेबल पंखे (29 बॉक्स), सीलिंग फैन (8 बॉक्स), खाने के डिब्बे के बॉक्स (5 बॉक्स), लाईफ सेविंग मेडिसिन (1 बॉक्स) व अन्य साहित्य रखकर उसके आड़ में छिपे तरीके से तस्करी की जा रही थी। उक्त वाहन से रुपये 66,78,000/- कीमत के प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ और रुपये 28,00,000/- कीमत का वाहन ऐसा कुल रुपये 94,78,000/- कीमत का माल जप्त किया गया है। इस मामले में कळवा पुलिस थाने में दिनांक 26/11/2026 को इस अपराध में (1) मेहराज करीम शेख (वाहन क्र. TG 12 U 1611 का चालक, अमित गार्डन, कळवा), (2) बाबू मिया मुजावर (उत्पादक), (3) राजू (वाहतूकदार), (4) माल सुपुर्द करने वाला अज्ञात आरोपी, (5) सावन भाटेवार (उत्पादक), (6) विकास गुप्ता (वितरक, साकीनाका), (7) जावेद (वितरक, गोवंडी) और (8) गुल्लू (वितरक, भिवंडी) के विरुद्ध प्रथम खबर अहवाल (FIR) क्रमांक 743/2026 दर्ज किया गया है। अन्न व औषध प्रशासन की ओर से इस प्रकार की छापेमारी की मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी। प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों व खाद्य मिलावट के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को बताएं, ऐसा आह्वान किया जा रहा है। जनता को सूचित किया जाता है कि प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की 100% अमलबजावणी के लिए सभी ने प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। कोई शिकायत या जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 1800222365 पर संपर्क करें, ऐसा आह्वान अन्न व औषध प्रशासन (म. रा.) कोकण विभाग सह आयुक्त (कोकण विभाग) डॉ. सचिन जाधव ने किया है।

Post Views: 320