- केडीएमसी के 2/ब प्रभाग में संपत्ति विरूपण कानून के तहत मामला दर्ज! मल्हार बैंक्वेट के 90 अवैध बैनर हटाए, बिना अनुमति डिवाइडर – बिजली पोल पर बैनर लगाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी ।
कल्याण : कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में शहर को विरूपित करने वाले होर्डिंग्स व बैनरों पर निष्कासन की कार्रवाई संबंधित सहायक आयुक्त के माध्यम से समय-समय पर की जाती है। इसी क्रम में दिनांक 23 नवंबर 2026 को मल्हार बैंक्वेट के नाम से स्मार्ट सिटी रोड तथा खडकपाडा रोड पर रोड के डिवाइडर व विद्युत पोल पर महापालिका की कोई अनुमति लिए बिना अवैध रूप से बड़ी संख्या में बैनर लगाए गए पाए जाने पर 2/ब प्रभाग कार्यालय के फेरीवाला पथक प्रमुख संदीप म्हात्रे ने उक्त बैनर लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम के तहत कल्याण पश्चिम के खडकपाडा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। इस प्रकार 90 बैनर, ब प्रभाग की टीम ने कल दिनभर में हटाए हैं। कल्याण डोंबिवली महापालिका की ओर से सड़क के दोनों तरफ तथा सड़कों के डिवाइडरों में या पेड़ों पर अथवा शासन की अन्य किसी भी संपत्ति जैसे विद्युत पोल, पथदीपों पर बैनर लगाने पर संबंधितों पर विरूपण कानून के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे, ऐसी जानकारी ब प्रभाग के सहायक आयुक्त धनंजय थोरात ने दी है।

Post Views: 10