डोंबिवली में पुलिस ने चलाया कॉम्बिंग ऑपरेशन! शेलार नाका झोपड़पट्टी में रात 10 बजे कार्रवाई, हाथभट्टी शराब, गांजा सेवन पर मामले, 40 अधिकारी-कर्मचारी शामिल ।

डोंबिवली में पुलिस ने चलाया कॉम्बिंग ऑपरेशन! शेलार नाका झोपड़पट्टी में रात 10 बजे कार्रवाई, हाथभट्टी शराब, गांजा सेवन पर मामले, 40 अधिकारी-कर्मचारी शामिल ।

डोंबिवली : शहर में अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार रात डोंबिवली पूर्व के शेलार नाका झोपड़पट्टी क्षेत्र में विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। रात 10 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने हाथभट्टी शराब बेचने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जबकि गांजा सेवन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस अभियान में दो पुलिस निरीक्षक, छह सहायक पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस उपनिरीक्षक तथा 32 पुलिसकर्मियों सहित 40 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। अभियान के दौरान अधिनियम की धारा 33 (डब्ल्यू) के तहत चार और धारा 110/117 के तहत पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।