- टिटवाला की अंधेरी बस्तियों में फैली रोशनी! इंदिरानगर इलाके में नई स्ट्रीट लाइटें शुरू, महापौर हर्षाली विजय चौधरी और सभापति बंदेश जाधव की पहल से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान
कल्याण : टिटवाला के इंदिरानगर क्षेत्र की कई बस्तियों में अब रात के समय अंधेरे से राहत मिलेगी। महापौर एड. हर्षाली विजय चौधरी और सभापति बंदेश जाधव की पहल पर विभिन्न स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इस पहल के तहत इंदिरानगर की सी. बी. चाल, चैतन्य बुद्ध विहार और पुरानी इंदिरानगर मस्जिद परिसर में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इन विद्युत पथदीपों का हाल ही में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया। इन इलाकों में लंबे समय से पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को रात में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को अंधेरे के कारण दिक्कतें होती थीं। नई लाइटें शुरू होने से इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया। इस अवसर पर सभापति बंदेश जाधव, विजय चौधरी, दादा खिसमतराव, रमन तरे, ज्ञानेश्वर मढवी, सनी जाधव, सुनील अग्निहोत्री, किरण पाटील, सिद्धार्थ कसबे और योगेश गायकवाड़ सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Post Views: 10