कार्तिकी एकादशी पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों पंढरपुर में विट्ठल-रुक्मिणी की महापूजा , बलिराजा पर आया संकट दूर हो : विठुराया के चरणों में प्रार्थना
प्रमोद कुमार
ठाणे : कार्तिकी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर के श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों सपत्नीक महापूजा बड़े भक्तिभाव से संपन्न हुई। श्री विट्ठल-रुक्मिणी माता की सरकारी महापूजा सुबह 2 बजकर 20 मिनट पर संपन्न हुई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों श्री विट्ठल और रुक्मिणी माता को स्वर्णहार अर्पित किया गया। सुबह के मंगलमय वातावरण और वेदमंत्रों के जयघोष के बीच यह पूरा पूजा विधि अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने “बलिराजा पर आया संकट दूर हो” ऐसी विठुराया के चरणों में प्रार्थना की।

Post Views: 261