- शिक्षा, आरोग्य और वालधुनी नदी के पुनरुज्जीवन पर महत्वपूर्ण बैठक, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की उपस्थिति में हुआ नियोजन !
प्रमोद कुमार
ठाणे : मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को ठाणे में जिले की शिक्षा व आरोग्य सुविधाओं के सर्वांगीण आधुनिकीकरण तथा प्रदूषण के चंगुल से वालधुनी नदी की मुक्ति कर उसके संवर्धन व पुनरुज्जीवन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण चर्चा और नियोजन किया गया। जिले के सर्वांगीण विकास के साथ ही नागरिकों को दर्जेदार शिक्षा, उत्तम आरोग्य सुविधा और स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न उपाययोजनाओं पर इस दौरान विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष सिद्धेश कदम, पूर्व सांसद राहुल शेवाळे, जिल्हाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाळ, विधायक राजेश मोरे, महापौर एड. हर्षाली विजय चौधरी (कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका) सभी महानगरपालिका आयुक्त, महापौर, लोकप्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post Views: 28