- कल्याण में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया छठ महापर्व, स्नेहल मोरे ने कहा – समाज की आस्था और भावनाओं का सम्मान जरूरी !
डोंबिवली : आस्था का महापर्व छठ पूजा अब केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनता जा रहा है। इसी कड़ी में कल्याण के गांव देवी मंदिर मैदान में स्थानीय नगरसेविका स्नेहल संजय मोरे और बीजेपी नेता संजय मोरे की ओर से दो दिवसीय छठ पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूर्य देव और छठी मैया की आराधना के लिए विशेष घाट तैयार किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान स्नेहल मोरे ने कहा कि समाज की आस्था और भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। छठ महापर्व जैसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। दो दिवसीय इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला, बच्चे और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Post Views: 36