- रुनवाल मायसिटी फेज-1 के 1200 परिवारों की समस्याओं पर बड़ी बैठक, मौके पर हुई जांच
- पानी, 80 लाख का बिल, ड्रेनेज, OC और अधूरी बाउंड्री वॉल पर हुई सकारात्मक चर्चा
डोंबिवली : डोंबिवली के रुनवाल मायसिटी फेज-1 में रहने वाले 1200 से ज्यादा परिवारों की बुनियादी नागरिक समस्याओं को आमदार राजेश मोरे ने प्रत्यक्ष प्रोजेक्ट साइट पर जाकर रहिवाशियों के साथ विस्तृत बैठक किया । रहिवाशियों को पानी की आपूर्ति, करीब *₹80 लाख के पानी बिल की दोबारा जांच*, महानगरपालिका ड्रेनेज जोड़णी, ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट (OC) से जुड़े सवाल और अधूरी सीमाभिंत (बाउंड्री वॉल) के काम समेत कई समस्याओं का रहिवासियो को सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान Galaxy Federation के पदाधिकारियों सहित रहिवासियों से संवाद साधकर उनकी समस्याएं, परेशानियां और मांगें जानी गईं। हर विषय की गंभीरता को समझते हुए विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा:
– *पानी की आपूर्ति -* ठाणे महानगरपालिका से नियमित और पर्याप्त पानी शुरू कराने पर
– *80 लाख का बिल -* अवाजवी पानी बिल की फेरतपासणी (दोबारा जांच) कराने पर
– *ड्रेनेज -* महानगरपालिका ड्रेनेज व्यवस्था का सवाल सुलझाने पर
– *बाउंड्री वॉल -* बिल्डर से रुका हुआ सीमाभिंत का काम पूरा कराने पर
बैठक में रहिवासियों को आश्वासन दिया गया कि हर समस्या पर गंभीरता से ध्यान देकर संबंधित महानगरपालिका प्रशासन और यंत्रणाओं से समन्वय साधकर योग्य कार्रवाई की जाएगी। इन सभी सवालों पर रास्ता निकालने के लिए कटिबद्ध हैं।
नागरिकों की बुनियादी सुविधाएं और उनके रोजमर्रा के जीवन के सवाल हमेशा ही प्राथमिकता के विषय हैं। 1200 से ज्यादा परिवारों को राहत मिले, उन्हें पानी, ड्रेनेज और सुरक्षा जैसी जरूरी सुविधाएं मिलें, इसके लिए इन सवालों का लगातार पीछा किया जाएगा। इस अवसर पर श्रितीकेश पाटील, लक्ष्मण मिसाळ, सुरज पाटील उपस्थित थे।

Post Views: 79