- ठाणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 04 देसी पिस्टल व 49 जिंदा कारतूस, 01 देसी कट्टा व 07 जिंदा कारतूस, कुल 1,99,900/- रुपये कीमत के हथियार जब्त कर 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार ।
ठाणे : गुन्हे शाखा, घटक-1 ठाणे के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे को दिनांक 02/11/2026 को अपने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने नाशिक से ठाणे की ओर साकेत की तरफ जाने वाले साकेत सर्विस रोड पर, ठाणे महानगरपालिका के पानी की टंकी के सामने राबोडी ठाणे में जाल बिछाया। वहां 1,99,900/- रुपये कीमत के 04 देसी पिस्टल व 49 जिंदा कारतूस, 01 देसी कट्टा व 07 जिंदा कारतूस बिना परवाने के अपनी कमर में छिपाकर हथियारों की तस्करी के इरादे से घूम रहे आरोपियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1) रितिक शशिकांत तिवारी उर्फ राहुल, उम्र 25 वर्ष, धंधा- चालक, रहने वाला म.पो. हुरगांव, तालुका जिला गढ़वा, राज्य झारखंड, मूल निवासी गांव रेडमा, पोस्ट चियाकी, ता. जिला पलामू, राज्य झारखंड
2) शुभम सुनिल तिवारी, उम्र 24 वर्ष, धंधा- शिक्षण, रहने वाला खुद का घर, वार्ड नं. 9, पटेल पारा, पो. हरीहरपुर, ता. छत्तरपुर, जिला सरगुजा, राज्य छत्तीसगढ़
3) कार्तिक कुमार विनोद चौधरी, उम्र 23 वर्ष, धंधा- शिक्षण, रहने वाला गांव हुरमध्या, शिवमंदिर के पास, ता. जि. गढ़वा, राज्य झारखंड
4) मृत्युंजय कुमार प्रदिप चौबे, उम्र 26 वर्ष, धंधा- चालक, खुद का घर, वार्ड नं. 8, मु.पो.ता. हुर, जिला गढ़वा, राज्य झारखंड
5) ब्रिजकिशोर नन्कू तिवारी, उम्र 48 वर्ष, धंधा- खेती, मु.पो. तोलरा, ता. विश्रामपुर, जिला पलामू, राज्य झारखंड
इनके खिलाफ त्यांच्याविरुद्ध कलम 3(5), भारतीय न्याय संहिता 2023 के कलम 3, 25(1), 27, 29 सह महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 के कलम 37(1), 135 के तहत दिनांक 03/11/2026 को गुन्हा नोंद किया गया है। आगे की जांच गुन्हे शाखा घटक 1 के पुलिस उप निरीक्षक सुभाष मोरे कर रहे हैं। यह कार्रवाई पुलिस सह आयुक्त (गुन्हे) पंजाबराव उगले, पुलिस उपायुक्त, गुन्हे अमरसिंह जाधव, सहायक पुलिस आयुक्त, शोध 1, गुन्हे शाखा, ठाणे शेखर बागडे के मार्गदर्शन में गुन्हे शाखा, घटक 1, ठाणे के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे, पुलिस निरीक्षक अमोल वालझाडे, म.सहा.पो.निरीक्षक चित्रा चौधरी, पो.उप निरीक्षक प्रकाश शिरसाट, पो.उप निरीक्षक सुभाष मोरे, सहा.पो.उप.निरी. उज्वला कुबल, दयानंद नाईक, सुनील माने, पोहवा/ नागराज सोनकरे, अविनाश पाटील, संदीप महाडिक, व्यंकट थायगोडे, शेखर तडवी, शब्बीर फरस, नंदकुमार पाटील, दिपक जाधव, गणेश बडगुजर, शशिकांत सावंत, मलीका बहुरम, दिपाली जाधव, पो.ना/ निशिकांत पाटील, पोशि/ धनंजय आहेर, मुकंद आव्हाड, अमोल दावरे, प्रशांत लवटे, सागर सुरडकर यांनी की है।

Post Views: 16