राजनीतिक आलोचना नीतियों पर करें, व्यक्तिगत स्तर पर न जाएं; डॉ. श्रीकांत शिंदे का कांग्रेस पर हमला ।

  • राजनीतिक आलोचना नीतियों पर करें, व्यक्तिगत स्तर पर न जाएं; डॉ. श्रीकांत शिंदे का कांग्रेस पर हमला ।
कल्याण : पीएम नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी को लेकर शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कांग्रेस की आलोचना की है। शिंदे ने कहा कि राजनीतिक विरोध में व्यक्तिगत टिप्पणी और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि वैचारिक मतभेद और नीतियों पर आलोचना का अधिकार सबको है, लेकिन सभ्यता की सीमा नहीं लांघनी चाहिए। किसी नेता के दिवंगत माता-पिता को निशाना बनाना राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि इस मामले पर गांधी परिवार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।