- सेवा की मिसाल; ठाणे जिले से सूखा पीड़ितों के लिए 1.88 करोड़ की मदद ।
मुंबई : महाराष्ट्र के सूखा पीड़ितों की मदद के लिए ठाणे जिले के नगरसेवकों, पदाधिकारियों, नागरिकों और उद्यमियों ने मिलकर 1 करोड़ 88 लाख 11 हजार 710 रुपये का सहायता कोष जमा किया है। प्रदेश अध्यक्ष विधायक रविंद्र चव्हाण ने मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर 110 चेक के रूप में यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कक्ष को सौंपी। मुख्यमंत्री ने इस सेवा कार्य में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Post Views: 157