- डोंबिवली में भक्ति, संगीत और संस्कृति का संगम; कोकण युवा प्रतिष्ठान का भजनोत्सव-2026 संपन्न ।
डोंबिवली : कोकण युवा प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित संगीत भजनोत्सव-2026 भक्ति और संस्कृति का सुंदर संगम साबित हुआ। 24 और 25 अक्टूबर को आनंद बाल भवन (बाल नाट्यगृह), डोंबिवली पूर्व में आयोजित इस दो दिवसीय भजनोत्सव में महिला और पुरुष भजन मंडलों ने अपने सुमधुर स्वर और तालबद्ध प्रस्तुति से श्रोताओं का दिल जीत लिया। आयोजकों ने कहा कि भजन केवल भक्ति नहीं, बल्कि संत परंपरा और संस्कारों को सहेजने वाली समृद्ध परंपरा है, और नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी है। समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मान्यवरों को सम्मानित किया गया। इनमें कोकण भूषण पद्मश्री भिकल्या लाडक्या धिंडा, साहित्य के लिए उमेश जाधव, शिक्षा- विजय हटकर, उद्योग- मंगेश पंडित, समाज- सुभाष लाड, कला- वैभव मांगले, क्रीड़ा- रमेश म्हामुणकर, कृषि- मिथिलेश देसाई, शौर्य- मुग्धा राणे, भजन- चंद्रकांत तिरलोटकर और पत्रकारिता के लिए प्रशांत माने शामिल रहे। इस अवसर पर विधायक राजेश मोरे, योगेंद्र भोईर, संजय पावशे, ओम लोके भी उपस्थित थे। 25 अक्टूबर को उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले भजन मंडलों को पुरस्कार देकर उत्सव का समापन किया गया।

Post Views: 63